Newborn Body Found in Bari Dubey Village Investigation Underway After Dogs Disturb Grave सिवान में दफनाए लावारिश नवजात के शव को कुत्तों ने नोंच डाला, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsNewborn Body Found in Bari Dubey Village Investigation Underway After Dogs Disturb Grave

सिवान में दफनाए लावारिश नवजात के शव को कुत्तों ने नोंच डाला

Mirzapur News - जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल व जिगना थाने की सीमा पर स्थित बरी दुबे

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 11 June 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
सिवान में दफनाए लावारिश नवजात के शव को कुत्तों ने नोंच डाला

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल व जिगना थाने की सीमा पर स्थित बरी दुबे गांव के सिवान में दफनाए गए लावारिश नवजात के शव को मंगलवार की सुबह कुत्तों ने नोंच डाला। किसी ने नवजात के शव को गांव के सिवान में दफना दिया था। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र के बरी दुबे गाँव में मंगलवार की सुबह लावारिश नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोच रहे थे। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र व जिगना थाना की सीमा पर किसी ने लोकलाज वश नवजात के शव को मिट्टी में दफना दिया था।

उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने नवजात का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक नवजात का शव बरी दुबे गांव में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की। जांच में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है। किसी नवजात के शव को दफनाया गया था। जिसे आवारा पशुओं ने बाहर निकाल दिया था। विंध्याचल पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।