Police File Case Against Manoj Bind for Rape of Minor in Jigna किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsPolice File Case Against Manoj Bind for Rape of Minor in Jigna

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज

Mirzapur News - जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 11 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को शिवराजपुर गौरा निवासी मनोज बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि बीते चार जून को थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने पीड़िता को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया। पूछताछ के नाम पर आरोपी युवक को तीन दिन थाने में बैठाए रखने के बाद एक हेड कांस्टेबल ने उसे भगा दिया जबकि परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर युवक काफी दिनों से दुष्कर्म करता रहा।

गर्भवती होने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। सुनवाई न होने पर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। तब जाकर एसएसपी के निर्देश पर जिगना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।