किशोर की पिटाई करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी
Mirzapur News - मिर्जापुर के चील्ह के तिलठी गांव में 15 वर्षीय किशोर रतन कुमार दुबे की पिटाई की गई। बारात में पानी पीने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ मनबढ़ों ने रतन को अधमरा कर दिया। परिजनों ने आरोपितों की...

मिर्जापुर। चील्ह के तिलठी गांव में किशोर की पिटाई करने वाले अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मनबढ़ों ने किशोर को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। चील्ह के तिलठी गांव निवासी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पुत्र 15 वर्षीय रतन कुमार दुबे बारात में गया था। पानी पीने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद को लेकर आठ मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव के चौराहे पर रतन के साथ मयंक व मृदुल उपाध्याय जबरन विवाद करने लगे। पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पिटाई शुरु कर दी।
कुछ देर बाद चक्रधर, निलेश तथा आयुष उपाध्याय भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर रतन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने जख्मी रतन को प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पांच अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।