समाजिक न्याय की पाठ शाला थे बी पी मंडल : जयवीर यादव
Moradabad News - रविवार को चक्कर की मिलक स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित...

रविवार को चक्कर की मिलक स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बीपी मंडल के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कहा हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की। नाजिम अली, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव,लुकमान खान, गोविन्द प्रजापति,दानिश मिर्जा, प्रवीण सैनी,मो महमूद, मो आरिफ, अभय यादव आदि मुख्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।