सड़क हादसे में दंपति गंभीर घायल
Moradabad News - कटघर थाना क्षेत्र में हनुमानमूर्ति पुल पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपाल सिंह और उनकी पत्नी पूजा शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल दंपति को जिला अस्पताल में...

कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हनुमानमूर्ति पुल पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। थाना कटघर के गोविंदनगर निवासी राजपाल सिंह(45) एक्सपोर्ट फर्म में काम करता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी पूजा(44) को साथ लेकर मूंढापांडे में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजपाल सिंह पत्नी पूजा को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। कटघर थाना क्षेत्र में हनुमानमूर्ति पुल के पास पहुंचा, तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हादसे में राजपाल और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पास से गुजर रहे गोविंदनगर के ही एक ऑटो चालक ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एसएचओ कटघर संजय कुमार ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।