जलवायु के अनुकूल उन्नत बीज का उपयोग कर आमदनी बढ़ाएं किसान : डॉ सोमनाथ रॉय
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड के पतरातू, मुरुडीह व बिसा गांव में रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के पतरातू, मुरुडीह व बिसा गांव में रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल दर्जनों किसानों को खरीफ पुसल धान की वैज्ञानिक तरिके से खेती करने, सब्जियों के मूल्य संवर्धन व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ सोमनाथ रॉय ने जलवायु के अनुकूल उन्नत धान बीज, खरपतवार नियंत्रण तकनीक और वैज्ञानिक खेती की विधियों की जानकारी देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए किसानों को उन्नत किस्म के बीज का उपयोग अपनी आमदनी में वृद्धि करना चाहिए।
किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए हरी खाद और केंचुआ खाद का उपयोग अधिक करना चाहिए। मक्का व बेबीकॉर्न फसल में होने वाले रोगों की पहचान व रोकथाम की जानकारी दी गई। उन्होंने एफपीओ किसान उत्पादक संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि किसानों को समेकित कृषि प्रणाली, पशुपालन और वैज्ञानिक विधि को अपना कर उन्नत कृषि कार्य, स्वस्थ बीज, बीजोपचार पर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान मौसम आधारित कृषि तकनीकों का पालन कर कृषि उत्पादन कर आय में वृद्धि करने के तरीकों पर बल दिया गया। मौके पर डॉ इंद्रजीत, शशिकांत चौबे, अनिल महतो, अजय कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।