नियुक्ति पत्र को भटक रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिला नियुक्ति पत्र
Moradabad News - आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति का मामला उलझा हुआ है। एक महीने बाद भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, जिससे परियोजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। जनवरी में 372 पदों के लिए भर्ती...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति का मामला उलझता जा रहा है। महीना बीतने के बाद चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है। इस वजह से परियोजनाओं का संचालन शुरू में हो पाया है। जबकि चयन के बाद भी उनका मानदेय नहीं बन पाया है। जनवरी माह में यहां 372 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती शुरू हुई। 8 अप्रैल को देहात क्षेत्र के 262 केंद्रों की कार्यकर्ताओं के चयन का ऐलान कर दिया गया। जिसकी सूची विकास भवन स्थित कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कर दी गई। जबकि, शहरी क्षेत्र की नियुक्ति को लेकर शिकायतें आ गईं। इस वजह से शहर के 44 केंद्रों की नियुक्तियां रुकी पड़ी हैं।
देहात क्षेत्र के अभ्यर्थियों के नाम का ऐलान हो गया है। विभागीय पटल पर उसकी सूची चस्पा कर दी गई। एक महीना बीतने के बाद भी चयनितों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है, जिसकी लगातार शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही है। चयनित अपने मानदेय को लेकर परेशान हैं। सूत्रों का कहना है कि चयन के बाद भी परियोजनाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि खाली पदों पर जिनका चयन हुआ है उन्हें कार्यभार नहीं सौंपा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्या शिकायतों को अवरोध का आधार ठहरती हैं। कहतीं है कि अब शिकायत का निस्तारण कर लिया गया है। सोमवार से मंगलवार तक नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएंगे।। प्रदेश भर में यहां प्रक्रिया शुरू है। बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने की तिथि से ही मानदेय मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।