डा. अबंडेकर जयंती पर आज नगर निकाय निकालेंगे प्रभातफेरी, गोष्ठी
Moradabad News - जिले भर में डा. आंबेडकर जयंती पर नगर निकायों में प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। करीब 44 आंबेडकर पार्कों को चमकाया गया है। शासन के निर्देश पर डीएम अनुज सिंह

जिले भर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर नगर निकायों में प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। करीब 44 आंबेडकर पार्कों को चमकाया गया है। शासन के निर्देश पर डीएम अनुज सिंह ने व्यवस्थाएं मुकम्मल कराई हैं। इन सभी पार्कों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम तय किए हैं। जिले में पचास से ज्यादा स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें सरकारी कार्यक्रम भी शामिल हैं। शासन स्तर से भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए कहा गया है। 14 से 28 अप्रैल के बीच में पंचायतों में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार पर विधिवेत्ता व्याख्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में चित्रकला रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिता की जाएगी। 19 को जनपद स्तर पर सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण पर सभा का आयोजन होगा। 21 को यातायात पुलिस सभी तहसील और ब्लॉक में यातायात नियम व डिजिटल क्राइम से बचाव की जानकारी देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।