मौसम की पहली बारिश से मिली राहत
Moradabad News - बरसात के मौसम की पहली बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट आई। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई, लेकिन जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका अध्यक्ष...

बरसात के मौसम की पहली बारिश में भीषण गर्मी से राहत दी तो बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई लेकिन जल भराव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम काफी सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट आ गई। लगभग एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगा था लेकिन शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश हुई तो बहुत राहत मिल गई। देखते देखते बाजार में चहल पहल बढ़ गई। लेकिन बाजारों में जल भराव हो गया। गंज बाजार में सबसे अधिक जल भराव रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी ने नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया।
उधर मौसम सुहाना होने पर चाय पकौड़ी समोसा की बिक्री अचानक काफी बढ़ गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।