Harinaam Sankirtan Held at Durga Temple in Moradabad प्रभु की कृपा से मिलता हरिनाम संकीर्तन, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHarinaam Sankirtan Held at Durga Temple in Moradabad

प्रभु की कृपा से मिलता हरिनाम संकीर्तन

Moradabad News - मुरादाबाद के आशियाना फेस वन स्थित दुर्गा मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कथा व्यास बांके बिहारी भारद्वाज ने कहा कि प्रभु की कृपा के लिए सत्गुरु का सानिध्य आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 31 May 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
प्रभु की कृपा से मिलता हरिनाम संकीर्तन

मुरादाबाद। आशियाना फेस वन स्थित दुर्गा मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास बांके बिहारी भारद्वाज ने कहा कि सत्संग और हरिनाम संकीर्तन केवल प्रभु की कृपा से ही मिलता है। प्रभु कृपा के लिए सत्गुरु का सानिध्य जरूरी है। गुरु बिना भक्ति संभव नहीं है। उन्होंने बताया आप प्रभु की भक्ति केवल मनुष्य जन्म लेकर ही कर सकते हैं। व्यवस्था में सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश सक्सेना, मनोहर लाल, सुरेश गुप्ता, राधा रानी, शकुंतला शर्मा, विद्यावती, मनोरमा गुप्ता आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।