इस वर्ष होलिका पर रहेगा भद्रा का साया
Moradabad News - मुरादाबाद में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा है, जब भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी। इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात 11:26 से 12:30 बजे तक रहेगा, लेकिन...

मुरादाबाद। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए होलिका का विनाश किया था। इस बार होलिका पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह जानकारी देते हुए लाइनपार कैल्टन स्कूल के पास स्थित श्री हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया मान्यता है कि इस दिन भक्त प्रहलाद को मारने के लिए उनकी बुआ होलिका ने उसे आग में बैठाने का प्रयास किया था। लेकिन विष्णु भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका चल गई। तभी से यह पर्व हर वर्ष मनाया जाता है। इस लिए लोग होलिका को पुरानी और नकरात्मक चीजें अर्पित करते हैं।
मगर इस वर्ष होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। जबकि पूर्णिमा 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के साथ भद्रा का साया रहेगा। यह रात 10 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। भद्रा काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है। इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्ति के बाद ही होगा। 14 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण भी रहेगा। मगर यहां चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।