अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी व साहित्यकार सम्मान समारोह 10 मई को काहिरा में
Moradabad News - मुरादाबाद के अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा 10 मई को काहिरा, मिस्र में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें साहित्यकारों को हिंदी सेवा के लिए सम्मानित...

मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद, भारतवर्ष की ओर से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन मिस्र देश की राजधानी काहिरा में 10 मई को होगा। इसमें साहित्यकारों को उनकी हिंदी सेवा एवं सृजन के लिए विविध सम्मानों एवं अलंकरणों से विभूषित किया जाएगा। साथ ही सद्य: प्रकाशित कुछ महत्वपूर्ण कृतियों का लोकार्पण भी किया जायेगा। सेमिनार पर हिंदी की वैश्विक संचेतना शीर्षक से एक विशेष आलेख ग्रंथ (400 पृष्ठों) का प्रकाशन भी किया जा रहा है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष साहित्यभूषण डॉ. महेश दिवाकर ने बताया कि यह सारस्वत यात्रा भारत से नौ मई से आरंभ हो रही है जो 16 मई को समाप्त होगी। इस अवसर पर संगोष्ठी एवं साहित्य समारोह के साथ-साथ ही मिस्र के विविध सौंदर्य स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा। 17 मई की प्रात: यह हिंदी सेवी यात्रा वापस भारत आएगी। मिस्र में समारोह व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. हरबंश दीक्षित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।