Protests Erupt Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam Candlelight March Held आतंकी हमले के खिलाफ रोष, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsProtests Erupt Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam Candlelight March Held

आतंकी हमले के खिलाफ रोष

केवटी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आंतकी हमले के खिलाफ कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 27 April 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
आतंकी हमले के खिलाफ रोष

केवटी। पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आंतकी हमले के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में शनिवार की शाम आक्रोश पूर्ण कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता ने पकस्तिान और उसके प्रधान मंत्री तथा आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकस्तिान मुर्दाबाद, पकस्तिान प्रधान मंत्री मुर्दाबाद तथा आतंकी मुर्दाबाद के नारे लगाये।कैंडल मार्च केवटी सरस्वती पुस्तकालय से प्रखंड मुख्यालय तक निकाला गया।

कैंडिल मार्च में एनडीए के पदाधिकारीयों में संतोष कुमार साह, सतीश कुमार यादव, विनोदानंद झा,श्रवण कुमार मश्रि, गुड्डू मश्रिा,श्रेयस दास, लोजपा के मनोज कुमार गुप्ता, हम सेक्युलर के रमण कुमार मश्रि आदि ने भाग लिया।

पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बेनीपुर। व्यवहार न्यायालय बेनीपुर के अधिवक्ता संघ कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता परिषद की ओर से शिव सभा का आयोजन किया गया। पहलगाम में मारे गए 28 लोगों के आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के बेनीपुर संगठन मंत्री विनोद कुमार मश्रि, विनय कुमार झा, रामकुमार झा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।