National Anti-Corruption Council Meeting Discusses Terrorism and Corruption Issues आतंकवाद और भ्रष्टाचार देश ही नहीं पूरे विश्व की समस्या: सुमित, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNational Anti-Corruption Council Meeting Discusses Terrorism and Corruption Issues

आतंकवाद और भ्रष्टाचार देश ही नहीं पूरे विश्व की समस्या: सुमित

Moradabad News - राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में सुमित शर्मा ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण ये समस्याएं बढ़ रही हैं। परिषद ग्रामीण क्षेत्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 11 May 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
आतंकवाद और भ्रष्टाचार देश ही नहीं पूरे विश्व की समस्या: सुमित

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। रविवार को बैठक में बोलते हुए प्रदेश महासचिव सुमित शर्मा ने कहा कि आंतकवाद व भ्रष्टाचार देश ही नहीं विश्व के लिए एक बडी समस्या है। विकासशील देशों के विकास मार्ग में यह अवरोध है तथा मानवता के लिए खतरा है। हमारे देश भारत मे आंतकवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए पिछली सरकारो ने कोई ठोस कदम नही उठाए, पुरानी सरकारों की ढुलमुल नीतियों की वजह से ही वर्तमान में भी आंतकवाद व भ्रष्टाचार अस्थिरता फैलाने की नापाक कोशिश कर रहा है लेकिन देश भक्त भारत के नागरिकों के साहस, भारत माता की शक्ति के सामने ये दुस्साहस नहीं कर पाएगा।

उन्होंने कहा कि परिषद भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जानता को जागरूक करने का कार्य कर रही है। लोगो को इससे होने वाली हानियों के विषय मे बता रही है, इसी क्रम मे परिषद का वर्ष 2025 का दूसरा मण्डलीय अधिवेशन 25 मई को संभल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओ को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक मे सुमित शर्मा, डॉ अमित लाठे, सोमवीर सिंह, आर पी सिंह,अनिल गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सूर्यकांत, सौरभ कौशिक, तुषार शर्मा, मनोज गुप्ता, राज कुमार गौतम, राजेश दिवाकर नीतेश पाल, कृष्णा चौधरी, प्रदीप कश्यप, आदि ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।