यूपी रोडवेज का बड़ा प्लान, 10 साल पुरानी डीजल बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, जल्द शुरू होगा ट्रॉयल
परिवहन निगम बसों की खरीद पर होने वाले अतिरिक्त व्यय से बचने के लिए नई पहल कर रहा है। जिसके तहत पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदला जाएगा। इस रिट्रोफिटमेंट तकनीक के तहत दो डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बस में बदल दिया गया है।

परिवहन निगम बसों की खरीद पर होने वाले अतिरिक्त व्यय से बचने के लिए नई पहल कर रहा है। इस कड़ी में निगम ने अपनी पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलना शुरू कर दिया है। इस रिट्रोफिटमेंट तकनीक के तहत दो डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बस में बदल दिया गया है। इनका ट्रॉयल झांसी-ललितपुर मार्ग पर जल्दी ही किया जाएगा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक पुरानी डीजल बसों को निगम के मानक के अनुसार 10 साल अथवा 11 लाख किमी की दूरी तय करने पर बेड़े से हटाया जाना जरूरी होता है। बड़ी संख्या में निगम की बसों की हर साल नीलामी की जाती है। डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बस में बदलने पर नई बसों की खरीदारी नहीं करनी पड़ेगी। इससे अतिरिक्त व्यय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कानपुर की राममनोहर लोहिया वर्कशाप में दो बसों को इलेक्ट्रिक बस में बदला गया है। इन बसों की तकनीक में बदलाव कल्याणी पावर ट्रेन लि. और जीरो-21 के सहयोग से किया गया है। इस पर आने वाले खर्च को यह फर्म ही उठाएगी। इसके अलावा बाडी का निर्माण कार्य परिवहन निगम द्वारा ही किया जाएगा।
प्रदूषण में कमी आएगी
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन करने की तैयारी कर रही है। रिट्रोफिटमेंट तकनीक से बनने वाली बसों में प्रदूषण नहीं होता है। इससे डीजल वाहनों के इलेक्ट्रिक करने से प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन निगम 5000 इलेक्ट्रिक बसों को अनुबंध के आधार पर जल्दी ही बेड़े में शामिल करेगा। यह प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 220 इलेक्ट्रिक बसें महाकुम्भ में खरीदी जा चुकी हैं। इसमें 20 एसी डबल डेकर बसें भी है।
बदायूं डिपो से खटारा बसें होंगी बाहर, नई मिलेंगी
बदायूं डिपो से 15 साल पूरे करने वाली रोडवेज बसों के लिए बाहर किया जाएगा। इनके स्थान पर नई बसों के लिए डिपो में शामिल किया जाएगा। इस दिशा में निगम की ओर से प्रक्रिया जारी है। जल्द पुरानी बसों के लिए नीलाम करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद नई बसें डिपो में आ जाएंगी।