Muzaffarnagar Officials Review Sanitation and Cleanliness Before Eid नोडल अधिकारी ने नगर निकायों की परखी सफाई व्यवस्था, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar Officials Review Sanitation and Cleanliness Before Eid

नोडल अधिकारी ने नगर निकायों की परखी सफाई व्यवस्था

Muzaffar-nagar News - - नगर पालिका में दस निकायों के ईओ के साथ नोडल अधिकारी ने की बैठक नोडल अधिकारी ने नगर निकायों की परखी सफाई व्यवस्थानोडल अधिकारी ने नगर निकायों की परखी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 7 June 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
नोडल अधिकारी ने नगर निकायों की परखी सफाई व्यवस्था

शासन के द्वारा नामित किए गए नोडल अधिकारी एंव सहायक निदेशक नगरीय निकाय अजय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को जनपद की दस निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सफाई व्यवस्था को परखा है। बकरीद से पूर्व उन्होंने ईदगाह पर पहुंच कर सफाई का जायजा लिया है। वहीं शामली रोड के नाला सफाई का निरीक्षण किया है। शुक्रवार को नोडिल अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी मुजफ्फरनगर नगर पालिका पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी दस निकायों के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजलापूर्ति आदि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। वहीं अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अजय कुमार त्रिपाठी ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और चीफ योगेश कुमार के साथ ईदगाह की सफाई का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने नाला सफाई को परखा है। वहीं पर्यावरण दिवस के संबंध में जानकारी की है। इसके उन्होंने जानसठ और मीरापुर नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।