Shri Dandi Ashram Hosts Bhagwat Katha Week with Yagna Honors दंडी आश्रम में 151 यज्ञमानों को किया सम्मानित, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsShri Dandi Ashram Hosts Bhagwat Katha Week with Yagna Honors

दंडी आश्रम में 151 यज्ञमानों को किया सम्मानित

Muzaffar-nagar News - तीर्थनगरी शुकतीर्थ में श्री दंडी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव चल रहा है। साधु संतों ने 151 यज्ञमानों को सम्मानित किया और जीवन में धर्म आचरण पर बल दिया। स्वामी प्रबोधाश्रम ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 8 June 2025 06:41 PM
share Share
Follow Us on
दंडी आश्रम में 151 यज्ञमानों को किया सम्मानित

तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री दंडी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव जारी है। रविवार को साधु संतों द्वारा 151 यज्ञमानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा साधु संतों ने धर्म आचरण को अपनाकर जीवन को धन्य करने पर बल दिया। शुकतीर्थ स्थित प्रसिद्ध व प्राचीन श्री दंडी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। स्वामी प्रबोधाश्रम महाराज ने कहा कि मोह को त्याग कर जीवन को सात्विक बनाएं। जप व तप के द्वारा साधु संत जगत कल्याण का कार्य कर रहे हैं।

कथाव्यास त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ में भागवत श्रवण का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के दौरान 151 यज्ञमानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भक्ति का वातावरण बन गया। भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।