वीर पराक्रमी ठाकुर धीर सिंह पुंडीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संगीत सोम
Muzaffar-nagar News - वीर पराक्रमी ठाकुर धीर सिंह पुंडीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संगीत सोम

सरधना विस क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कहा वीर पराक्रमी ठाकुर धीर सिंह पुंडीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संघर्ष से कामयाबी मिलती है। उन्होंने रोनी हरजीपुर गांव में वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह पुंडीर की जयंती समारोह पर कहा गांव के युवाओं के संघर्ष से भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। महापुरुष के सुनहरे अतीत का नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने उनकी वीर गाथाओं के अनेक संस्मरण सुनाकर युवाओं में जोश भरा। वीर योद्धा की प्रतिमा पर नतमस्तक हुए। गुरुवार की देर रात गांव में स्मारक स्थल पर ठाकुर धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के सौजन्य से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा महापुरुषों के सम्मान में युवाओं को सतत प्रयास करना चाहिए। ठाकुर धीर सिंह पुंडीर के त्याग, पराक्रम और समर्पण की मिसाल है। उनकी वीरता और संस्कार समाज के लिए मार्गदर्शक है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा संघर्ष के बाद गांव में भव्य प्रतिमा स्थापित हुई। वीर सेनानी धीर सिंह विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उनके पराक्रम की गाथा इतिहास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा पुंज है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ सिंह, शेर सिंह राणा, अंकुर राणा, प्रधान विनोद फौजी, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी रहे नंद किशोर पुंडीर, भाकियू (अराजनैतिक) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सोम, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण राणा मौजूद रहे। देर रात तक कार्यक्रम में भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।