Woman Seriously Injured in Monkey Attack While Drying Clothes on Rooftop बंदर के हमले में महिला घायल, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsWoman Seriously Injured in Monkey Attack While Drying Clothes on Rooftop

बंदर के हमले में महिला घायल

Muzaffar-nagar News - कोतवाली क्षेत्र के भूड गांव में एक महिला को कपड़े सुखाने के दौरान बंदरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय महिला सीडी से नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 4 June 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
बंदर के हमले में महिला घायल

कोतवाली क्षेत्र के भूड गांव में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव भूड निवासी सलमा बुधवार की सुबह अपनी मकान के छत पर कपड़े सुखाने गई थी। कपड़े सुखाने के दौरान बंदरों का झुंड अचानक छत पर आ गया। बंदरों ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें महिला घायल हो गई। बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए महिला नीचे उतरने लगे, इस दौरान सीडी से पैर स्लिप हो गया।

घटना के दौरान परिजन महिला की ओर दौड़े। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।