Government s Ambitious Agricultural Initiative 2025 Farmers Workshop in Jalaun District अच्छी पैदावार के लिए किसानों को किया गया जागरूक, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsGovernment s Ambitious Agricultural Initiative 2025 Farmers Workshop in Jalaun District

अच्छी पैदावार के लिए किसानों को किया गया जागरूक

Orai News - कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत जालौन जिले के कृषकों के लिए संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को अच्छी पैदावार और कीटों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईThu, 5 June 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
अच्छी पैदावार के लिए किसानों को किया गया जागरूक

शंकरपुर। संवाददाता कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभूतपूर्व महत्वाकांक्षी कार्यक्रम, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत जालौन जिले के विकासखंड कुठौंद के ग्राम धर्मपुरा बरैला, छानी अहीर, शेखपुर अहीर में कृषकों के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छी पैदावार करने के लिए किसानों को जागरूक किया गया और उनको अपनी फसल कीड़े मकोड़े से बचने की अहम जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी की ओर से डॉ नकुल गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक व डॉ. विजय कुमार गुप्ता तकनीकी अधिकारी ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र जालौन से डॉ विस्टर जोशी सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट एवं डॉ. रवि तिवारी पशु चिकित्सा अधिकारी (कुठौंद) जालौन ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 520 कृषकों 320 पुरुष व 200 महिला ने भाग लिया। कार्यक्रम में चारा उत्पादन व पशुपालन के साथ साथ सामान्य कृषि संबंधी नवीन कृषि तकनीकों, मृदा संरक्षण, कीट व रोग नियंत्रण, कृषिवानिकी, उन्नत प्रजातियों व कृषकों हेतु उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। किसानों ने ग्राम में नर्सरी व गौशाला की स्थापना की महत्ता पर जोर दिया। किसानों की आय बढ़ाने के सुझाव व वर्ष भर हरा चारा फसलों के उत्पादन, गेहूं व दलहनी चारा तथा वैकल्पिक चारा के उत्पादन, उपयोग व संरक्षण विधियों की जानकारी दी तथा कृषकों को लीफलेट्स का वितरण किया। कृषकों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने का प्रयास किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।