Pakistani woman fraudulently made Aadhaar and ration card in Bareilly, FIR lodged after revelation बरेली में पाकिस्तानी महिला ने फर्जीवाड़ा कर बनवाया आधार और राशन कार्ड, खुलासे के बाद FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsPakistani woman fraudulently made Aadhaar and ration card in Bareilly, FIR lodged after revelation

बरेली में पाकिस्तानी महिला ने फर्जीवाड़ा कर बनवाया आधार और राशन कार्ड, खुलासे के बाद FIR

यूपी के बरेली में पाकिस्तानी महिला ने फर्जीवाड़ा कर बनवाया आधार और राशन कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Deep Pandey बरेली, हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 01:13 PM
share Share
Follow Us on
बरेली में पाकिस्तानी महिला ने फर्जीवाड़ा कर बनवाया आधार और राशन कार्ड, खुलासे के बाद FIR

पाकिस्तानी महिला नागरिक ने फर्जीवाड़ा करके भारत का आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। यूपी के बरेली में मामले का खुलासा होने पर उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह रिपोर्ट एसआई सौरव तोमर ने दर्ज कराई है। सौरव का कहना है कि पाकिस्तानी की फरहत सुल्ताना की शादी सूफी टोला निवासी शाहिद खलील से हुई है। वह वर्तमान में दीर्घकालिक वीजा पर यहां निवास कर रही है। मगर उसने फर्जीवाड़ा करके अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया है। राशन कार्ड में उसने खुद को घर का मुखिया दिखाया है। उनका कहना है कि नियमानुसार किसी दूसरे देश की नागरिक द्वारा भारत की नागरिकता प्राप्त किए बिना आधार कार्ड या राशन कार्ड नहीं बनवाया जा सकता। ऐसे में उन्होंने फरहत सुल्ताना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वर्ष 1961 में पाकिस्तान से आई थी भारत

फरहत सुल्ताना 13 जुलाई 1961 को अटारी बॉर्डर से रेल द्वारा अपनी मां के साथ भारत आई थी। वह पाकिस्तान में कराची की रहने वाली है। इस समय वह दीर्घकालिक वीजा पर भारत में निवास कर रही है, जो 13 जुलाई 2025 तक वैध है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारियां करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:UP में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था योजनाओं का लाभ

इससे पहले बरेली में पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज से बेसिक शिक्षक की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।महिला फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में शिक्षक के पद तैनाती करा ली थी। शिकायत के बाद जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। विभाग ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |