period came during Navratri woman committed suicide as she hurt due to not being able to do puja and fast maa durga नवरात्रि में आ गया पीरियड, मां दुर्गा की पूजा और व्रत नहीं कर पाने से आहत विवाहिता ने दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़period came during Navratri woman committed suicide as she hurt due to not being able to do puja and fast maa durga

नवरात्रि में आ गया पीरियड, मां दुर्गा की पूजा और व्रत नहीं कर पाने से आहत विवाहिता ने दी जान

यूपी के झांसी में एक विवाहिता ने केवल इसलिए विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी कि वह नवरात्रि में पूजा नहीं कर पा रही थी और न ही व्रत रख पा रही थी। नवरात्रि शुरू होने वाली रात ही उसे पीरियड आ गया था।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
नवरात्रि में आ गया पीरियड, मां दुर्गा की पूजा और व्रत नहीं कर पाने से आहत विवाहिता ने दी जान

यूपी के झांसी में एक विवाहिता पीरियड आने के कारण नवरात्रि में व्रत नहीं रख पाई और न ही मां दुर्गा की पूजा कर सकी। इससे इतनी ज्यादा आहत हो गई कि विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत खराब हुई तो पति अस्पताल लेकर भागा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पीरियड को लेकर पूजा नहीं करने के कारण महिला के आत्मघाती कदम उठाने से परिजन ही नहीं पुलिस भी हैरान है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं इलाके का है। यहां रहने वाले मुकेश सोनी की शादी चार साल पहले हुई थी। बेहद धार्मिक प्रवृत्ति की उनकी पत्नी हर साल नवरात्रि का व्रत रखती थीं और घर पर मां दुर्गा का पूजा पाठ करती थीं। इस साल भी ऐसी ही तैयारी थी। इसी बीच नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले पीरियड आने से पूजा नहीं कर सकीं। व्रत भी नहीं रख सकीं। पूजा और व्रत नहीं रख पाने से वह अंदर ही अंदर बेहद आहत हो गईं और इसे लेकर पति से भी बात की। पति ने समझाने की भी कोशिश की। इसी बीच पति के दुकान पर जाते ही महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दुकान पर इसकी जानकारी पति को मिली तो भागते हुए घर आया। पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:मामूली विवाद पर 12 साल के बच्चे ने छह साल के मासूम का प्राइवेट पार्ट काटा, मौत

पति मुकेश सोनी ने बताया कि नवरात्रि से एक दिन पहले उसने कहा था कि कल माता बैठेंगी, पूजा का सामान लेते आना। उसके कहने पर पूजा का पूरा सामान ले आया था। इस बीच रात में पता चला कि पीरियड आ गया है। इसकी वजह से अगल दिन न व्रत रख सकी न ही पूजा कर पाई। इसे लेकर वह काफी तनाव में आ गई थी। तीन चार दिन से इसी को बातें कर रही थी। मुझसे भी बार-बार कह रही थी कि पूजा नहीं कर पा रही हूं।

पति ने काफी समझाने की कोशिश भी की। कहा कि क्या हो गया पूजा नहीं कर पा रही हो तो। पीरियड तो हर महीने ही आता है। कोई नवरात्रि का व्रत रोकने या पूजा रोकने के लिए अचानक तो आया नहीं है। कहने लगी कि हर साल पूजा करती हूं, इस साल छूट जाएगा। मैंने उसे समझाया कि कोई बात नहीं मैं पूजा कर लूंगा। इसी बीच मुझे दुकान पर जाना था, मैं दुकान चला गया। शाम करीब चार-पांच बजे पता चला कि उसने कीटनाशक खा लिया है।

परिवारवालों के अनुसार महिला काफी धार्मिक प्रवृत्ति की थी और हर साल पूरी श्रद्धा से नवरात्रि के व्रत रखती थी। जब उसे पता चला कि मासिक धर्म की वजह से वह इस बार पूजा और व्रत नहीं कर पाएगी, तो वह बहुत दुखी और परेशान रहने लगी।

वहीं, सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि महिला का पति मुकेश सोनी उसे अस्पताल लेकर आया था। महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मजिस्ट्रेट ने पंचायतनामा भर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।