Atal Jaiswal Elected as Director of Sugar Mill Association Promises No Issues for Farmers चीनीमिल संघ डायरेक्टर का विधायक ने किया स्वागत, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsAtal Jaiswal Elected as Director of Sugar Mill Association Promises No Issues for Farmers

चीनीमिल संघ डायरेक्टर का विधायक ने किया स्वागत

Pilibhit News - बिलसण्डा में भाजपा ने पूर्व चेयरमैन अटल जायसवाल को चीनी मिल संघ का डायरेक्टर बनाया। जीत के बाद विधायक विवेक वर्मा और जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि नए सत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 3 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
चीनीमिल संघ डायरेक्टर का विधायक ने किया स्वागत

बिलसण्डा में पूर्व चेयरमैन अटल जायसवाल को भाजपा ने चीनी मिल संघ का डायरेक्टर का प्रत्याशी बनाया था। उनकी जीत होने पर चीनीमिल गेस्ट हाउस में विधायक विवेक कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल जायसवाल का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि किसानों को किसी तरीके की परेशानी नए सत्र में नहीं होगी। किसानों का जो भी चीनी मिलों पर बकाया है। वह चीनी मिल अदा करेंगी। बीसलपुर चीनी मिल में किसी प्रकार की कोई समस्या किसानों को नहीं होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम शरन वर्मा, आयुष मिश्रा, महिपाल सिंह गंगवार, चीनी मिल सभापति नरेश चंद्र शर्मा, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।