Pontoon Bridge Removal Preparations Begin Amid Rising Water Levels शारदा नदी में पानी बढ़ने से 48 घंटा पहले ही बंद कराया गया पेंटून पुल, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPontoon Bridge Removal Preparations Begin Amid Rising Water Levels

शारदा नदी में पानी बढ़ने से 48 घंटा पहले ही बंद कराया गया पेंटून पुल

Pilibhit News - 15 जून से पेंटून पुल को हटाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे 48 घंटे पहले ही पुल से आवाजाही बंद कर दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 13 June 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
शारदा नदी में पानी बढ़ने से 48 घंटा पहले ही बंद कराया गया पेंटून पुल

15 जून से पेंटून पुल हटाने की तैयारियों के बीच बारिश ने तैयारी को पहले ही करा दिया। बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से 48 घंटा पहले ही पेंटून पुल से स्थाई रूप से आवाजाही को बंद कर दिया गया है। यही नहीं पुल हटाने की कवायद भी शुरु कर दी गई है। इसके चलते लोगों को शुक्रवार से ही लंबा फेर लगाना पड़ गया। ट्रांस शारदा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क साधने के लिए शारदानदी पर पेंटून पुल को बनाया जाता है। अभी तक पुल से लोगों की आवाजाही हो रही थी।

एक दिन पहले नदी का जलस्तर बढ जाने से पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इधर पुल को 15 जून से बंद करने की भी घोषणा की गई थी। शुक्रवार को बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ गया। इससे मुख्य पुल के आगे हजारा की ओर से डेढ से दो फिट पानी तेज गति से बहने लगा। सुरक्षा के लिहाज से पुल को बंद करने के बाद लोनिवि के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पुल स्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने पुल बंद करने के निर्देश देते हुए हटाने के लिए कहा है। बताया जा रहा हैकि यदि नदी का जलस्तर कम हुआ तो आज कुछ वाहन किए जा सकते है। वैसे पुल हटाने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है। पुल बंद हो जाने से शुक्रवार को तमाम लोगों को वापस कर दिया गया। इसके चलते लोगों को पलिया होते हुए तहसील मुख्यालय आना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।