उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Pilibhit News - उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महेश कुमार कण्डवाल ने बरेली मंडल में जिला प्रोबेशन कार्यालय और चाइल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, कर्मचारियों की उपस्थिति और बाल...

उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी बरेली मंडल बरेली महेश कुमार कण्डवाल ने जिला प्रोबेशन कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख चेक किए गए। कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने महिला कल्याण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा ली एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी गई। उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई और समस्त योजना प्रभारी से योजना का प्रगति विवरण पूछा गया एवं पोर्टल से सम्बंधित जानकरी ली गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि वह प्रत्येक ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें, जो भी पात्र लाभार्थी हो उसे योजना की पूर्ण प्रक्रिया बताते हुए उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। ग्राम स्तर एवं शहरी स्तर पर कोई भी पात्र बच्चा बाल सेवा योजना से वंचित न रहने पाए। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। इसके बाद उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पीलीभीत के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार सभी चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मी उपस्थित मिले। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन में पंजीकृत मामलों के बारे में जानकारी दी तो परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह ने बताया कि वर्तमान मई में अब तक 56 मामले पंजीकृत हुए हैं, जिनके निस्तारण के लिए नियमानुसार अनुसार कार्रवाई की गई। केस पंजिका का अवलोकन करते हुए मामलों में किए गए हस्तक्षेप का मिलान आवागमन रजिस्टर से से किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर परियोजना समन्वयक ने अवगत कराया कराया कि गत वर्ष कल 18 बाल विवाह को समय रहते रोका गया और दो मामलों में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई। इस वर्ष अब तक कुल पांच बाल विवाह रोक जा चुके हैं एवं तीन मामलों में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में संचालित सी-डैक का अवलोकन कर पंजीकृत मामलों का केस रजिस्टर से मिलान किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन परामर्शदाता से काउंसलिंग के मामलों की जानकारी ली गईं। निरीक्षण के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन का कार्य संतोषजनक पाया गया। इसके बाद सखी वन स्टॉप सेंटर पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर की महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में आगंतुक पंजिका का अवलोकन करते हुए स्वयं भी अपनी एंट्री दर्ज की एवं सेंटर मैनेजर से सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति को जाना और उपस्थिति पंजिका सहित अन्य केस पंजिकाओं का अवलोकन किया। शेल्टर में अल्पावासित नौ पीड़िताओं में से चार पीड़िताएं मेडिकोलीगल बयान के लिए कोर्ट एवं हॉस्पिटल के लिए गई हुई थीं और उपस्थित पांच पीड़िताओं से भोजन की गुणवत्ता व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली जो संतोषजनक पायी गयी। इस मौके पर सेंटर मैनेज़र, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।