National President Dr Guru Prasad Singh Advocates for Indian Cow Protection at Gopalak-Gobhakt Women s Conference दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है भारतीय गाय: डॉ. गुरु प्रसाद, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNational President Dr Guru Prasad Singh Advocates for Indian Cow Protection at Gopalak-Gobhakt Women s Conference

दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है भारतीय गाय: डॉ. गुरु प्रसाद

Bahraich News - गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में बहराइच, संवाददाता ।

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 1 June 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है भारतीय गाय: डॉ. गुरु प्रसाद

गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में बहराइच, संवाददाता । भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग अवध प्रांत के तत्वावधान में रविवार को गोपालक गोभक्त महिला सम्मेलन का आयोजन मेडिकल कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद डॉक्टर गुरु प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गाय हैं। मां के दूध के बाद सर्वश्रेष्ठ दूध गाय का है। इसलिए गाय के दूध को संपूर्ण आहार माना गया है देसी गाय का बना घी शरीर के सभी अंगों को मजबूत करता है।

इससे दिमाग भी बहुत तेजी के साथ विकसित होता है। देसी गाय के दूध में उपलब्ध कैरोटीन के मस्तिष्क विकास में बहुत उपयोगी होता है । गाय के दूध में विटामिन सी, आयरन नहीं होता है। इसलिए गाय के दूध को लोहे की कढ़ाई में गर्म करना चाहिए। देसी गाय का महत्व इतना पवित्र है कि वेदों में भी 1331 बार गाय पर चर्चा आई है । हमारे पूर्वज अपने घरों को चारों ओर देसी गाय के गोबर से लीपते थे। जिससे आकाशीय बिजली का प्रकोप नहीं होता था। भारतीय संस्कृति और भारतीय जीवन में गाय का बहुत बड़ा महत्व है। हम सभी को इसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए गाय बहुत ही उपयोगी है कृषि कार्य से लेकर मानव के स्वास्थ्य तक देसी गाय का बहुत ही महत्व है हम सभी को गोपालन का कार्य करना चाहिए ।कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख पूरन कार्यक्रम संयोजिका डॉ अनीता जायसवाल, जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, डॉ एसपी सिंह, प्रांत मंत्री अमरेश बहादुर सिंह, क्षेत्रीय जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रभान, एसके मिश्रा, सहप्रांत गो आधारित कृषि प्रशिक्षण प्रमुख रत्नेश शुक्ला, विमलेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हरि बहादुर सिंह, डॉ राकेश चंद्रा, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, प्रांतीय सदस्य सूर्य प्रकाश सोनी,श्रीमती डिंपल जैन, श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती मीना द्विवेदी, पूजा चौहान, वंदना गुप्ता, श्रीमती संतोष पांडे, रचना गुप्ता, सावित्री देवी, संदीप गौड़, दीप नारायण पाल, अखिलेश सिंह,मनोज मिर्ची,राजीव मुख्य पक्ष चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, शशि भूषण त्रिपाठी, निशा शर्मा,मूल शंकर, सौरभ अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।