Donald Trump bans entry of nationals from 12 countries list includes Iran Afghanistan yemen डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, इन 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री; क्या बताई वजह?, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump bans entry of nationals from 12 countries list includes Iran Afghanistan yemen

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, इन 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री; क्या बताई वजह?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दुनिया के 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने का ऐलान किया है। इन देशों में ईरान, अफगानिस्तान और यमन का नाम शामिल है।

Jagriti Kumari रॉयटर्स, वॉशिंगटनThu, 5 June 2025 07:23 AM
share Share
Follow Us on
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, इन 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री; क्या बताई वजह?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान, अफगानिस्तान समेत दुनिया के 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में इससे जुड़े एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें यह कहा गया कि आतंकवादियों और अन्य खतरों से सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद जरूरी था।

ट्रंप ने जिन देशों के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया है उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन का नाम शामिल है। ट्रंप ने कहा है कि इन देशों के अलावा सात अन्य देशों, बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों के प्रवेश पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ट्रंप का यह आदेश 9 जून, 2025 को आधी रात से लागू हो जाएगा। आदेश में बताया गया है कि इस तारीख से पहले जारी किए गए वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे। ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि इन देशों की सूची में और भी नाम जोड़े जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "हम ऐसे लोगों को अपने देश में नहीं घुसने देंगे जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।