Protests Erupt Against Islamic Terrorist Attack in Pahalgam India मझोला में जुलूस निकाल कर व्यापारियों ने पुतला फूंका, नारेबाजी की, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsProtests Erupt Against Islamic Terrorist Attack in Pahalgam India

मझोला में जुलूस निकाल कर व्यापारियों ने पुतला फूंका, नारेबाजी की

Pilibhit News - पहलगाम में इस्लामी आतंकियों के हमले के खिलाफ व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की और जुलूस निकाला। पूर्व व्यापार मंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 27 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
मझोला में जुलूस निकाल कर व्यापारियों ने पुतला फूंका, नारेबाजी की

पहलगाम में इस्लामी आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरुद्ध मझोला के व्यापारियों आसपास के क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया। सड़क पर उतर कर पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभी लोगों ने पीलीभीत-टनकपुर पर जुलूस की शक्ल में निकल कर प्रदर्शन किया। सितारगंज चौराहे से पुलिस चौकी चौराहे तक नारेबाजी करते हुए व्यापारी गए। जुलूस में लोगों ने पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख का पुतला हाथ में पकड़ा हुआ था। पूर्व चेयरमैन व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गोयल ने दोनों पुतलों को आग लगा दी। युवा व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि देश अब आतंक के दंश और झेलने को तैयार नहीं है। इस बार पाकिस्तान के अस्तित्व को ही खत्म के इस नासूर को सर्वदा के लिए मिटा देना चाहिए। देवेंद्र सिंह ने भारत सरकार से मांग की गई कि आतंकियों और उनके आकाओं पर ऐसी कड़ी कार्यवाही की जाए। अंत में दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।