Suspicious Death of Married Woman Sparks Dowry Murder Case in Amaria संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSuspicious Death of Married Woman Sparks Dowry Murder Case in Amaria

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Pilibhit News - बरेली जिले के अमरिया में एक विवाहिता राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 11 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज न देने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम दैययाबोझ निवासी किशनलाल ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री 26 वर्षीय राधा का विवाह तीन वर्ष पूर्व थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम फुलेइया निवासी राजेश पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र से किया था। आरोप है कि शादी के बाद उसे उसके पति राजेश के अलावा उसकी सास कैकई,भाई जयपाल,प्रदीप,ताऊ अयोध्या प्रसाद और उसके चाचा अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। 10 अप्रैल को शाम छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उसकी पुत्री की तबीयत खराब है। जब वह लोग मायके में पहुंचे तो देखा कि उसकी पुत्री राधा का शव घर पर रखा हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची अमरिया पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक अमरिया प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।