Woman Files Complaint Against Husband and Sister-in-Law for Domestic Abuse and Dowry Return पति और जेठानी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWoman Files Complaint Against Husband and Sister-in-Law for Domestic Abuse and Dowry Return

पति और जेठानी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Pilibhit News - कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शादी के चार दिन बाद पति और जेठानी के खिलाफ शिकायत की। पति के काम के लिए दिल्ली जाने के बाद, महिला ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पाया। विरोध करने पर पिटाई हुई। महिला ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 16 June 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
पति और जेठानी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 24 नवंबर 2022 को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवा पकडिया के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार माता-पिता ने दहेज भी दिया था। विवाह के चार दिन बाद पति उसको लेकर अपने भाई औैर भाभी के साथ दिल्ली काम करने चला गया। कुछ दिन रहने के बाद उसको शक हुआ। जेठ के न होने पर उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसका विरोध किया तो दोनों ने पिटाई कर दी।

ससुर से शिकायत की गई। मामले को लेकर पुलिस परामर्श केंद्र पर पत्र दिया, यहां पति के न आने पर 16 अप्रैल को निरस्त कर दिया। दोबारा दिया फिर भी पति नहीं आया और आवेदन निरस्त हो गया। महिला ने शादी में दिए दहेज को वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने इसमें पति अजय शर्मा और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।