सरकार सर्वसमाज का कर रही विकास : राज्यमंत्री
Pratapgarh-kunda News - पाल समाज के लोगों का भेड़ पालन पहले मुख्य व्यवसाय था, लेकिन अब यह कम हो गया है। राज्यमंत्री अजीत सिंह ने कहा कि खेती के साथ दूसरे काम भी करने चाहिए। भाजपा सरकार सभी समाज के विकास के लिए प्रयासरत है।...

ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाल समाज के लोगों का पहले भेड़ पालन मुख्य व्यवसाय था। अब यह दिखाई नहीं देता। लोगों को खेती के साथ दूसरे काम भी करना चाहिए। केवल खेती से पेट नहीं भरता। यह बातें रविवार को नगर पंचायत ढकवा में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जयंती राज्यमंत्री अजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्वसमाज के विकास में लगातार लगी है। योगी और मोदी के नेतृत्व में देश का लगातार विकास हो रहा है। आज भी भारत की अधिकतर जनसंख्या किसानी पर ही निर्भर है। भारत में बहुत से किसान खेती करके कमाई कर रहे हैं। खेती करने वालों को भी दूसरे काम भी करने चाहिए।
कार्यक्रम में अपनादल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान रामपाल, प्रीती पाल, दीपिका पाल, विकास, शिशुपाल, उमाशंकर, डॉ पंकज पाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।