पुलिस मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली, तीन साथी गिरफ्तार
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी के मांस की तस्करी कर रहे चार बाइक सवारों का पीछा किया। मुठभेड़ में एक युवक घायल हो गया जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल...
प्रतापगढ़, संवाददाता। काटने को प्रतिबंधित मवेशी के मांस लेकर सोमवार रात बेचने जा रहे दो बाइक सवार चार लोगों से कंधई पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। कंधई थाना क्षेत्र के जैतीपुर ऊसर की ओर सोमवार रात एसओ गुलाबचंद सोनकर, किशुनगंज चौकी इंचार्ज राजेश यादव, आरक्षी विकेश मिश्र, अनूप मिश्र, साजन पटेल, अनिल दक्ष के साथ जा रहे थे। रात करीब तीन बजे चार लोग दो बाइक पर बोरी लादकर आते दिखे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार पुलिस पर फायर करने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बाइक सवार घायल हो गया। जबकि पुलिस ने तीन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गोली लगने से घायल युवक कंधई के ही रामपुर कुर्मियान निवासी 38 वर्षीय हसमतुल्लाह उर्फ लक्खू को पुलिस सीएचसी बेलखरनाथ ले गई। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य गिरफ्तार हनुमानगंज के मुस्तकीम उर्फ कल्लू, मुबारकपुर के अनीस और रामपुर कुर्मियान के मुजीब थे। घायल हसमतुल्लाह उर्फ लक्खू के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, बोरी 80 किलो प्रतिबंधित मांस, चापड़, चाकू और दो बाइक बरामद किया। एसओ गुलाब चंद सोनकर ने बताया कि गोली से घायल हसमतुल्लाह गोवध अधिनियम का एक और गिरफ्तार मुजीब पर पांच मामले दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।