ट्रांसमिशन के पैनल में खराबी, सात घंटे ब्रेकडाउन रहे दो उपकेंद्र
Pratapgarh-kunda News - भुपियामऊ में 220 केवीए ट्रांसमिशन में 33 केवीए मेन लाइन के पैनल में खराबी के कारण शुक्रवार को 8 बार आपूर्ति ट्रिप हुई। इससे 16 मोहल्लों के उपभोक्ताओं को 7 घंटे तक बिजली नहीं मिली, जिससे उन्हें गर्मी...
भुपियामऊ 220 केवीए ट्रांसमिशन में दो उपकेंद्र की 33 केवीए मेन लाइन के पैनल में खराबी आने से शुक्रवार को आठ बार आपूर्ति ट्रिप हुई। कई बार आपूर्ति ट्रिप करने से दोनों उपकेंद्र के तीन फीडर के रिले में खराबी आ गई। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से दोनों उपकेंद्र से जुड़े 16 मोहल्ले के उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। भुपियामऊ से रूपापुर, बाबागंज उपकेंद्र के लिए एक ही ट्रैक पर 33 केवीए की लाइन करीब 12 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गुजरी है। शुक्रवार को 33 केवीए के आउटपुट पैनल के कुछ उपकरण में खराबी के चलते आपूर्ति आठ बार ट्रिप हुई।
कई बार मेन आपूर्ति ट्रिप करने से दोनों उपकेंद्र के तीन फीडर के रिले में दिक्कत हुई। भुपियामऊ मेन बेस पर पैनल की मरम्मत के चलते शुक्रवार दोपहर 12 से शाम सात बजे तक दोनों उपकेंद्र को ब्रेकडाउन किया गया। दोनों उपकेंद्र से जुड़े देवकली, जोगापुर, पूरे नरसिंहभान, गोपालापुर, शिवजीपुरम, रूपापुर, विकास भवन, आईटीआई कालोनी, भरतचौक, स्टेशन कालोनी, विवेक नगर, बलीपुर सहित 16 मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई। 33 केवीए की मेन लाइन कई बार ट्रिप करने से दो उपकेंद्र को भुपियामऊ मेन बस से ब्रेकडाउन किया गया। मेन बेस पर मरम्मत के साथ ही दोनों उपकेंद्र के फीडर की मरम्मत कराई गई। लोड अधिक होने की वजह से मेन बेस के पैनल में खराबी की सूचना मिली थी। - विमल कुमार यादव, एसडीओ, टाउन सदर डिवीजन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।