Tourist Influx in Nainital Increases Petrol Consumption पर्यटक बढ़ते ही नैनीताल में पेट्रोल की खपत दोगुनी हुई, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsTourist Influx in Nainital Increases Petrol Consumption

पर्यटक बढ़ते ही नैनीताल में पेट्रोल की खपत दोगुनी हुई

नैनीताल में इस पर्यटन सीजन में 25 हजार से अधिक पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पेट्रोल की खपत बढ़कर चार लीटर प्रति व्यक्ति हो गई है। शहर में केवल दो पेट्रोल पंप हैं, जहां जाम की स्थिति बन रही है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 14 June 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
पर्यटक बढ़ते ही नैनीताल में पेट्रोल की खपत दोगुनी हुई

नैनीताल, संवाददाता। इस पर्यटन सीजन में नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। अनुमान है कि रोज 25 हजार से अधिक पर्यटक उमड़ रहे हैं। ऐसे में नैनीताल में पेट्रोल की खपत भी बढ़ गई है। आम दिनों में शहर में एक व्यक्ति पर करीब दो लीटर पेट्रोल खर्च होता है, पर इन दिनों ये खपत बढ़कर चार लीटर हो गई है। कई बार पंप संचालकों को पेट्रोल कम होने की स्थिति में पंप बंद करना पड़ रहा है। शहर में केवल दो ही पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप पर मात्र तीन कर्मचारियों का स्टाफ है।

पेट्रोल पंप छोटा होने से सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस पंप में एक लाख लीटर पेट्रोल का भंडारण हो रहा है। जब पेट्रोल 500 लीटर से नीचे पहुंचता है, तो पंप कर्मचारी पेट्रोल देना बंद कर देते हैं। तुरंत लालकुआं डिपो से पेट्रोल टैंकर मंगाया जाता है। यही स्थिति सूखाताल स्थित पंप की भी है। यहां पर्यटक बढ़ने के कारण खपत में तेजी देखी जा रही है। कई बार पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान नहीं हो पाता है, इससे पर्यटकों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।