सनातन धर्म को समर्पित रहा अहिल्याबाई का जीवन : विनोद
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी ने सती प्रथा का त्याग किया और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में...
कुंडा, संवाददाता। सामान्य परिवार में जन्मी अपने संघर्ष के बल पर राजा के घर की बहू बनी लेकिन पति की असमय मृत्यु हो गई। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सती प्रथा का त्याग किया। रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन सनातन धर्म और नारी सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा। यह बातें नगर पंचायत मानिकपुर, हीरागंज में आयोजित नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौशाम्बी भाजपा के पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कही। उन्होंने कहा कि एक राजा का क्या कर्तव्य होना चाहिए उसे रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कर दिखाया। मुगलकाल में हमारे देश के धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया। काशी विश्वनाथ से लेकर देश के 3000 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया।
चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने सफाई कर्मियों, महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्माति किया। इस मौके पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, हीरागंज चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र मौर्या, संतोष तिवारी, सुशील पाण्डेय, राम मूरत पटेल, शैलेश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, राकेश जायसवाल, ओम प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।