Temperature Drops in Pratapgarh After Pre-Monsoon Rain Humidity Persists बारिश से गिरा तापमान, उमस ने किया बेहाल, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTemperature Drops in Pratapgarh After Pre-Monsoon Rain Humidity Persists

बारिश से गिरा तापमान, उमस ने किया बेहाल

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। रविवार शाम को एक घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे तापमान 30.6 डिग्री से 24.0 डिग्री तक गिर गया। लेकिन उमस ने लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 16 June 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
बारिश से गिरा तापमान, उमस ने किया बेहाल

प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट उमस से राहत नहीं दे सकी। उमस भरी गर्मी के बीच लोग सुबह से ही पसीने से तरबतर हो गए। एडीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड चक्कर आने से बेहोश हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तल्ख धूप के चलते पखवारे भर से जिले में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री के आसपास चल रहा था, जबकि उमस के बीच रात में भी 30.0 डिग्री से अधिक तापमान था। रविवार शाम अचानक प्री मानसूनी बारिश ने गर्मी से राहत दी। करीब घंटे भर में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

बारिश थमने के बाद फिर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार रात तापमान 6.0 डिग्री से अधिक गिरकर 24.0 पहुंच गया। जबकि यह शनिवार रात 30.6 डिग्री था। बारिश का असर सोमवार को दिन भी दिखा। दिन का भी तापमान 6.0 डिग्री 36.0 पहुंच गया। यह रविवार को 42.0 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान कम होने के बावजूद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। एडीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड अचानक चक्कर आने से गिर गई। साथी होमगार्ड उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।