फर्राटा पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत, पत्नी झुलसी
Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में रविवार रात फर्राटा पंखे के करंट से 32 वर्षीय संतोष की मौत हो गई। पत्नी उमा भी उसे बचाने के प्रयास में झुलस गई। संतोष का एक डेढ़ वर्षीय बेटा है। इससे पहले, उसके भाई...
हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज के वार्ड नंबर 15 नया का पुरवा में फर्राटा पंखे के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट से झुलस गई। नया का पुरवा के रामलखन यादव का 32 वर्षीय बेटा संतोष रविवार रात कमरे में फर्राटा पंखा चालू करने लगा। तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट आ गया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी उमा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन संतोष को सीएससी महेशगंज ले गए। वहां से कुंडा भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष को डेढ़ वर्षीय एक बेटा है। छह माह पहले उसके भाई दिनेश की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसका गम अभी परिवार के लोग भूल नहीं सके थे कि संतोष की भी अचानक जान चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।