ग्राम चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Pratapgarh-kunda News - ग्राम पंचायत अंदेवरी में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान किए। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि अब ग्रामीण परिवार रजिस्टर,...

बंधवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गांव की समस्या गांव में ही दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत अंदेवरी में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनका समाधान किया गया। पट्टी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंदेवरी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विजयराज ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण जीवनस्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही है। अब ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम सचिवालय से मिल सकेंगे।
इससे उन्हें तहसील या ब्लाक मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर की योजनाओं में पात्रता के अनुसार ग्रामीण जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीला यादव, महेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत सचिव राम अनुग्रह लाल, पंचायत सहायक प्रियंका सरोज समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।