पैराणिक स्थल जाने के रास्ते में जलभराव की समस्या बरकरार
Pratapgarh-kunda News - गांव जाने के रास्ते पर पौराणिक स्थल अजगरा के पास जलभराव की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। टूटे नाले के कारण गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों...
गांव जाने के रास्ते को छोड़िए, पौराणिक स्थल अजगरा जाने वाले रास्ते में कई साल से जलभराव की समस्या नहीं दूर की गई। राजमार्ग किनारे जलनिकासी के लिए बनी नाली टूट गई है। इससे गंदा पानी भरा रहता है। उसी जलभराव से दिन रात श्रद्वालु, अन्य लोगों के साथ समय-समय पर अधिकारी भी आते जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। लालगंज तहसील के अजगरा में स्थित यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल लोगों की आस्था से जुड़ा पैराणिक स्थल है। पौराणिक स्थल का रास्ता अजगरा बाजार में ही लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से जाता है। राजमार्ग के किनारे जलनिकासी के लिए से बनाई गई नाली कई साल से टूट गई।
इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। सड़क पर भरे गंदे पानी से न केवल लोगों को निकलने में परेशानी होती है बल्कि गंदा पानी संक्रमण को भी बढ़ावा दे रहा है। यह हाल तब है जब उसी रास्ते से अधिकारियों का भी आना जाना होता है लेकिन इसको लेकर जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है। इसका दर्द आसपास के लोगों के साथ दूरदराज से आने वाले श्रद्वालुओं को सहना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। समस्या के बारे में जानकारी हुई है। वहां मिनी ड्रेन का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही मिनी ड्रेन बनाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - आलोक सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।