बेहतर प्रदर्शन करने वालीं समूह की महिलाएं हुईं सम्मानित
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में महिला सशक्तीकरण समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबी...
प्रतापगढ़, संवाददाता। महिला सशक्तीकरण के तहत आयोजित समारोह में प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूह ग्रामीण के विभिन्न कैडरों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को आवास की चाबी सौंपी गई। अहिल्या बाई होल्कर शताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड कालाकांकर के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक राहुल सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह हुआ। महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी संतोष कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष राममूरत पटेल और बीडीओ सत्यदेव यादव ने विभिन्न कैडर में बेहतर काम करने वाली चिह्नित महिलाओं को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में पांच लखपति दीदी, पांच समूह सखी, पांच सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर शामिल रहीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी पांच महिलाओं को आवास की चाबी सौंपी गई। समारोह में एडीओ पंचायत सुशील जायसवाल, व्यास कुमार मौर्य, अजय कुमार यादव सहित समूह से जुड़ी तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।