वेदारम्भ से पहले हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
Prayagraj News - प्रयागराज में झूंसी के परमानंद आश्रम में शुक्रवार को श्री स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय में नव-प्रवेशित बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान सभी बटुकों ने भिक्षा ग्रहण किया।...
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। झूंसी स्थित परमानंद आश्रम परिसर स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार सुबह वेदाध्ययन शुरू करने से पहले नव-प्रवेशित बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। ‘उपनयन संस्कार के दौरान सभी नवीन बटुकों आदित्य मिश्रा, अनुज तिवारी, आयुष्मान पाण्डेय, प्रखर मिश्रा, नन्दगोपाल मिश्रा, आयुष शुक्ला, रंजीत तिवारी, श्रीकृष्ण पांडेय ने भिक्षा ग्रहण की। विद्यालय के प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने कहा कि त्रैवर्णिक के मुख्य संस्कारों में सर्वप्रथम संस्कार ‘उपनयन है। ‘उपनयन होने पर ही त्रैवर्णिक बालक द्विज कहलाता है। यज्ञोपवीत धारण करने के पश्चात ही छात्र वेदाध्ययन कर सकता है। शास्त्रों के अनुसार इस संस्कार से ही बालक का विशुद्ध ज्ञानमय जन्म होता है।
इस ज्ञानमय जन्म के पिता आचार्य तथा माता गायत्री हैं। बटुकों ने परमानन्द आश्रम के प्रबंधक मोहन ब्रह्मचारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उपनयन संस्कार विधि करीब 5 घंटे तक चली। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य शिवानंद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर चारों वेद के वरिष्ठ आचार्य खिमलाल न्योपाने (अथर्ववेद), अवनीश कुमार पांडेय (ऋग्वेद), जीवन उपाध्याय (यजुर्वेद), गौरव चंद्र जोशी (यजुर्वेद), ब्रजमोहन पांडेय (सामवेद), कृष्णकुमार मिश्र, अवनि कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।