गरजे कांग्रेसी, नहीं बदलने देंगे संविधान
Prayagraj News - शहर कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि श्यामकृष्ण पांडेय ने संविधान के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में बदलाव चाहती है,...
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कमला नेहरू रोड स्थित शंकर मेमोरियल हॉल में बुधवार को संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामकृष्ण पांडेय ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। शहर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि जो संविधान देश के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान कराता है, आज वह खतरे में है। कार्यक्रम के समापन के दौरान कांग्रेसियों को संविधान की प्रतियां देकर संविधान बचाने की शपथ दिलाई गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने और संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर राजन दूबे, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, अनूप त्रिपाठी, तसलीम उद्दीन, राजकुमार शुक्ला, अरशद अली, आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर फाफामऊ के महमदपुर में गंगापार कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली निकालकर जय बापू, जय भीम और जय संविधान के नारे लागए। कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, शरद उपाध्याय, डॉ. जगत नारायण सिंह आदि ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव, अध्यक्षता सुभाष चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर राजेश्वरी पटेल, विनोद कुमार विश्वकर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।