Exhibition Commemorating Rani Lakshmibai s Martyrdom Day Held in Prayagraj Archives अभिलेखागार ऐतिहासिक दिनों की याद ताजा कराता है : डॉ. नीलिमा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsExhibition Commemorating Rani Lakshmibai s Martyrdom Day Held in Prayagraj Archives

अभिलेखागार ऐतिहासिक दिनों की याद ताजा कराता है : डॉ. नीलिमा

Prayagraj News - प्रयागराज के क्षेत्रीय अभिलेखागार में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर चित्र और अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. नीलिमा मिश्रा और अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 18 June 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
अभिलेखागार ऐतिहासिक दिनों की याद ताजा कराता है : डॉ. नीलिमा

क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज की ओर से बुधवार को अभिलेखागार के परिसर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर चित्र व अभिलेख प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा, डॉ. शिखा व रूसी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अभिलेखागार हमें हमेशा अपने ऐतिहासिक दिनों की याद ताजा कराता है। क्रांति में भारत की महिलाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। आज की प्रदर्शनी हमें रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की याद दिलाती है। प्रदर्शनी में रानी लक्ष्मीबाई का पत्र, उनके दीवान जवाहर सिंह का फौज के अफसर को लिखा गया पत्र, रानी की संपत्ति जब्ती व झांसी के संग्राम संबंधित मानचित्र सहित एक दर्जन से अधिक दुर्लभ दस्तावेज प्रदर्शित किए गए।

जिन्हें देखने व समझने के लिए दिनभर विद्यार्थी पहुंचते रहे। प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया। पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर चंद्रबली पटेल, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी, राजेश कुमार गुप्त, डॉ. अंगद पटेल, उमेश कनौजिया, डॉ. शाकिरा तलत, अजय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।