Ganga Dussehra Celebrated with Devotion in Prayagraj गंगा दशहरा : पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ी आस्था, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsGanga Dussehra Celebrated with Devotion in Prayagraj

गंगा दशहरा : पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ी आस्था

Prayagraj News - प्रयागराज में गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने संगम सहित अन्य घाटों पर स्नान किया और मां गंगा का पूजन किया। दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 5 June 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा : पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ी आस्था

प्रयागराज, संवाददाता। गंगा दशहरा का पर्व गुरुवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने संगम व दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। मनोकामना पूर्ति के लिए हर-हर गंगे, जय मां गंगे के उद्घोष के बीच घाटों पर विधिविधान से गंगा पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य के लिए तीर्थ पुरोहितों को अन्न, फल व वस्त्र आदि का दान किया। यह सिलसिला भोर से शुरू होकर दिनभर अनवरत चलता रहा। मां गंगा के अवतरण दिवस पर सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग के दुर्लभ योग में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य आकर्षण संगम रहा, जहां भोर से ही सर्वाधिक भीड़ रही।

स्थानीय के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। बाहरी क्षेत्रों से आने वालों के लिए परेड ग्राउंड में पार्किंग की सुविधा दी गई थी। काली सड़क से आने वाले बाहरी श्रद्धालु आसानी से संगम तक गए। महिलाओं के लिए संगम तट के आसपास कई चेजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। सुबह 11 बजे तक संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। दशाश्वमेध घाट पर भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। मां गंगा का पूजन कर खूब डुबकी लगाई गई। स्नान के बाद तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में मां गंगा का पूजन कर उनकी आरती उतारी गई। इसी तरह रामघाट व चंद्रशेखर आजाद घाट भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर दिखे। इन घाटों पर गंगा स्नान और उनका पूजन करने के लिए शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने सिलसिला अनवरत जारी रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।