वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा
Prayagraj News - प्रयागराज में राजकीय वाहन चालक महासंघ ने जल निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में राष्ट्रीय चालक एकता दिवस मनाया। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार का स्वागत किया गया और महासंघ का कार्यकाल दो साल...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय वाहन चालक महासंघ प्रयागराज की ओर से बुधवार को जल निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में राष्ट्रीय चालक एकता दिवस केककाट कर धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार ने संचालन किया। इस मौके पर हुई बैठक में राजकीय वाहन चालक महासंघ प्रयागराज का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार आबकारी विभाग, राजकुमार रावत अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी, नरेंद्र कुमार वर्मा अध्यक्ष सिंचाई विभाग, आयुक्त ग्राम विकास उत्पादन के अध्यक्ष सोमनाथ कुशवाहा, शशिकांत उपाध्याय प्रांतीय मंत्री आबकारी विभाग, शिवाकांत तिवारी अध्यक्ष कलक्ट्रेट, महेंद्र कुमार अध्यक्ष जल निगम, रजनीश सिंह महासंघ उपाध्यक्ष कृषि विभाग, राजू सिंह यादव प्रचार मंत्री महासंघ मंडलायुक्त कार्यालय व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री शिव भूखन मौर्य ने एक दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।