सूरज के नरम पड़े तेवर, गर्मी से मिली कुछ राहत
Prayagraj News - रविवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले सप्ताह की कड़ी धूप के बाद, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से 3.4 डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग...

सूरज की तपिश और दिनोंदिन बढ़ते तापमान की दुश्वारियों से रविवार को लोगों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम ने करवट ली। रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में हुए बदलाव से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को हवा चलने से गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली। दोपहर में शहर के कुछ स्थानों पर धूल भरी हवाएं भी चलती रहीं। शाम सात बजे के बाद मौसम खुशगवार हो गया। शाम को पार्कों में लोगों की भीड़ रही। इविवि में के. बनर्जी समुद्री एवं वातावरण विभाग के प्रो. शैलेन्द्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल और एक मई को धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। वहीं, दो और तीन मई को हल्की बारिश होने के आसार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।