Saharanpur Achieves 4th Rank in Ayushman Vay Vandana Scheme for Senior Citizens आयुष्मान कार्ड बनाने में सहारनपुर का चौथा स्थान, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Achieves 4th Rank in Ayushman Vay Vandana Scheme for Senior Citizens

आयुष्मान कार्ड बनाने में सहारनपुर का चौथा स्थान

Saharanpur News - सहारनपुर ने 'आयुष्मान वय वंदना योजना' के तहत 28,377 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। पिछले महीने वह पांचवे स्थान पर था। इस योजना का उद्देश्य 70 वर्ष और उससे अधिक आयु...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 28 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
आयुष्मान  कार्ड बनाने में सहारनपुर का चौथा स्थान

सहारनपुर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही 'आयुष्मान वय वंदना योजना' के अंतर्गत सहारनपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले ने महाराजगंज को पीछे छोड़ते हुए सूबे में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। मेरठ ने भी अपनी रैंक सुधारते हुए दसवां स्थान हासिल किया है। सहारनपुर में अब तक कुल 28,377 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 29 अक्टूबर 2024 को की गई थी। इसका उद्देश्य 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से वे देशभर के निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेशभर में अब तक करीब 10,29,263 वय वंदन कार्ड बन गए हैं। पिछले महीने सहारनपुर 26,355 कार्ड बनाकर पांचवे स्थान पर था, लेकिन इस महीने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जिले ने एक पायदान ऊपर छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 49432 आयुष्मान कार्ड के स्थान पर पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि देश की राजधानी लखनऊ 30610 कार्ड के साथ तीसरे और 24530 वय वंदन कार्ड के साथ मेरठ ने दसवां स्थान हासिल किया है।

0-वर्जन

केंद्र सरकार की आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत सहारनपुर में 28377 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं गए हैं। आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाने में सहारनपुर प्रदेश में चौथे नंबर पर है, पिछले महीने में पांचवे नंबर पर था।

जिला वय वंदन कार्ड रैंकिंग

वाराणसी 49432 01

कानपुर नगर 45145 02

लखनऊ 30610 03

सहारनपुर 28377 04

महाराजगंज 28225 05

गोरखपुर 27915 06

जौनपुर 27276 07

आगरा 25470 08

बरेली 24963 09

मेरठ 24530 10

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।