उत्तर भारत में सर्जरी का प्रमुख केंद्र बन रहा प्रयागराज : डॉ. संजय
Prayagraj News - एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की प्रयागराज इकाई ने सिविल लाइंस में संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया। डॉक्टरों ने रोबोटिक और लेजर सर्जरी पर विचार किए। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज...
एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की प्रयागराज इकाई की ओर से रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने रोबोटिक व लेजर सर्जरी तकनीक पर विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज सर्जरी के क्षेत्र में उत्तर भारत का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को विश्वस्तरीय सर्जिकल तकनीकों से लैस करें। आज के परिवेश में लेजर, रोबोटिक और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी की दिशा में ढांचागत विकास की जरूरत है। इस दिशा में एएसआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि सर्जिकल क्षेत्र में निरंतर नवाचार, शोध और अद्यतन तकनीकी की जरूरत है। देश भर में पहली बार मनाए जा रहे सर्जन्स डे के अवसर पर विशिष्ट डॉक्टरों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केक काटकर सर्जन्स डे की खुशियां साझा की गईं। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, सचिव व संयोजक डॉ. संजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अभिनव अग्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, डॉ. आलोक सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टर सम्मानित इस मौके पर एएसआई के पदाधिकारियों की ओर से विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. एके गुप्ता, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. एके कालरा, डॉ. आरएन सक्सेना, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. एसपी एस. चौहान, डॉ. प्रोबाल नियोगी, डॉ. वीके पांडेय, डॉ. शबी अहमद, डॉ. कमल सिंह, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. राजकुमार चौधरी, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. जेके सिंह शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।