VHP Plans Vigilance Against Cow Slaughter During Bakrid गोहत्या रोकने को निकलेगी गोरक्षकों की टोली, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsVHP Plans Vigilance Against Cow Slaughter During Bakrid

गोहत्या रोकने को निकलेगी गोरक्षकों की टोली

Prayagraj News - विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रयाग विभाग की बैठक में बकरीद पर गोहत्या रोकने के लिए सचल दस्तों का गठन किया गया। ज्ञापन दो जून को जिलाधिकारी को दिया जाएगा। गोरक्षा के प्रांत मंत्री ने गाय को मां बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 30 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
गोहत्या रोकने को निकलेगी गोरक्षकों की टोली

विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रयाग विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कीडगंज में हुई। बैठक में तय किया गया कि बकरीद पर गोहत्या रोकने के लिए पूरे प्रांत में गोरक्षक सचल दस्ते के कार्यकर्ता टोली बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। साथ ही केंद्रीय निर्णय के अनुसार राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दो जून को जिलाधिकारी को दिया जाएगा। गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि गाय कोई साधारण पशु नहीं बल्कि मां है। गोमाता की रक्षा के लिए स्वयं भगवान को पृथ्वी पर मानव अवतार लेकर आना पड़ा था। आज वही गोमाता बेसहारा बनकर दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।

बैठक में गोशालाओं के निर्माण, जैविक कृषि, किसान सम्मेलन आदि पर जोर दिया गया। बैठक में नवीन, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील चतुर्वेदी, विष्णु कांत, अशोक मिश्रा, लवलेश बजरंगी, विनय, विष्णु दुबे उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।