Woman Assaulted in Prayagraj Police Register Case Against Two Men Over Old Rivalry महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति की पिटाई, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWoman Assaulted in Prayagraj Police Register Case Against Two Men Over Old Rivalry

महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति की पिटाई

Prayagraj News - प्रयागराज में एक विवाहिता महिला के साथ पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। जब महिला के पति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 28 May 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति की पिटाई

प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ पुरानी रंजिश के तहत दो लोगों ने रास्ता रोक कर छेड़खानी की। महिला के कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की गई। वहीं जब महिला के पति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शाहिद अख्तर व सैफ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला के श्वसुर का किरायेदारी के विवाद में शाहिद अख्तर से मुकदमा चल रहा है। इसको लेकर शाहिद अख्तर रंजिश रखता है। आरोप है कि बीते 21 मई की रात महिला जब अपने दुकान से घर वापस लौट रही थी, तो रास्ते में शाहिद अख्तर के कहने पर उसके नौकर सैफ हमला कर दिया।

शाहिद के ललकारने पर सैफ ने महिला के साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ तक की कोशिश की। शोरगुल सुनकर महिला का पति पहुंचा और विरोध करने लगा, तो आरोपियों ने जमकर पीट दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।